... अब तक महाराष्ट्र में हुआ लगभग 440 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

... Till now about 440 lakh quintals of sugar has been produced in Maharashtra.

... अब तक महाराष्ट्र में हुआ लगभग 440 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

चीनी उत्पादन में पिछले सीजन के मुकाबले गिरावट नजर आ रही है। पिछले सीजन के मुकाबले 07 जनवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में 96.68 लाख क्विंटल (9.68 लाख टन) की गिरावट आयी है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 07 जनवरी, 20243 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में पिछले सीजन के मुकाबले गिरावट नजर आ रही है। पिछले सीजन के मुकाबले 07 जनवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में 96.68 लाख क्विंटल (9.68 लाख टन) की गिरावट आयी है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 07 जनवरी, 20243 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है।

जिसमे 97 सहकारी एवं 100 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 483.2 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 439.86 लाख क्विंटल (43.98 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.1 प्रतिशत है।

Read More मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की

पिछले सीजन में इसी समय 202 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 566.97 लाख टन गन्ना पेराई कर 536.54 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 47 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 07 जनवरी, 2024 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 105.15 लाख टन गन्ना पेराई कर 88.13 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।

Read More  मुंबई : एचएसआरपी लगाने की डेडलाइन ३० जून २०२५ तक बढ़ा 

और यहाँ चीनी रिकवरी 8.38 प्रतिशत है। राज्य में सबसे कम अमरावती और नागपुर विभाग में चीनी मिलों ने पेराई शुरू किया है। अमरावती और नागपुर विभाग में प्रत्येक 3 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू किया है।

Read More मुंबई: कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार से जल्द से जल्द विपक्ष के नेता को मंजूरी देने की मांग की

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई: 13 महीनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई  मुंबई: 13 महीनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई 
यातायात पुलिस ने पिछले 13 महीनों (1 जनवरी 2024 से 5 फरवरी 2025) के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने...
मुंबई : राज्य की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के लिए मुंबई में एक अभिलेखागार भवन का निर्माण
मुंबई : धारावी में गैस सिलेंडर के ट्रक में आग लगने से हुए कई धमाके ; वाहन जलकर राख 
मुंबई: कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार से जल्द से जल्द विपक्ष के नेता को मंजूरी देने की मांग की
नवी मुंबई: माथाडी कामगारों के घरों को तोड़ने की कोशिश करेंगे;  तो उन्हें उनके घरों में घुसकर मारा जाएगा - नरेंद्र पाटिल 
मुंबई: ‘जगद्गुरु संत श्री तुकाराम महाराज’पुरस्कार से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सम्मानित
मुंबई: ऑस्ट्रेलिया की नौसेना में तैनात एक महिला से छेड़छाड़; ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media