मकर संक्रांति के बाद राज्य में ठंडी बढ़ने की उम्मीद

Expected increase in cold in the state after Makar Sankranti

मकर संक्रांति के बाद राज्य में ठंडी बढ़ने की उम्मीद

मुंबई, महाराष्ट्र में क्या ठंडी की विदाई हो गई है? एक तरफ उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही तो वहीँ दूसरी तरफ महाराष्ट्र में मौसम ने बड़ी करवट ली है। राज्यभर से ठंड जैसे गायब सी हो गयी है। बीते कुछ दिनों से मुंबई में तो पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है।

मुंबई, महाराष्ट्र में क्या ठंडी की विदाई हो गई है? एक तरफ उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही तो वहीँ दूसरी तरफ महाराष्ट्र में मौसम ने बड़ी करवट ली है। राज्यभर से ठंड जैसे गायब सी हो गयी है। बीते कुछ दिनों से मुंबई में तो पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। लेकिन अच्छी बात यह है कि राज्य में अभी ठंड की वापसी फिर होगी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बड़ी भविष्यवाणी की है।


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 72 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। अरब सागर में बनी चक्रवाती स्थिति के कारण प्रदेश में इस हफ्ते बेमौसम बारिश हुई। कई जिलों में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। इस बीच, राज्य में फिलहाल कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में आसमान साफ और शुष्क रहेगा।

Read More मुंबई : स्कूल- कॉलेजों के छात्र- छात्राएं ड्रग्स के शिकार


उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के हावी होने पर मकर संक्रांति के बाद राज्य में ठंडी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि 15 जनवरी तक मौसम में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Read More ट्रस्टी से मैनेजिंग ट्रस्टी की नियुक्ति के बाद हाजी अली दरगाह पर सुहैल खांडवानी द्वारा मित्रों के लिए मध्य रात्रि सेहरी का आयोजन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम विस्तारित सीमा पूर्वानुमान के अनुसार, 19 जनवरी से महाराष्ट्र के अधिकांश शहरों में ठंडी हवा चलने की उम्मीद है। 19-25 जनवरी के दौरान पूरे महाराष्ट्र में तापमान औसत से काफी नीचे रहने की उम्मीद है। 19 जनवरी तक उत्तर मध्य मध्य महाराष्ट्र, पड़ोसी पश्चिम विदर्भ और पुणे सहित उत्तरी मराठवाड़ा क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में केवल मामूली वृद्धि होगी।

Read More मुंबई: कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू  कार से दुर्घटना; तीन लोग घायल 


इस बीच उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 15 जनवरी तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बहुत अधिक सर्दी पड़ने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 15 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान है।

Read More मुंबई के कांदिवली इलाके में चलती कार में महिला से गैंगरेप... नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम


वहीं, अगले दो दिनों में मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। इस दौरान महाराष्ट्र में भी पारा लुढ़केगा। मुंबई में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिरकर 17 डिग्री तक पहुंचने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। आज शहर के सांताक्रुज में 22 डिग्री और कोलाबा में 23 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान दोपहर में 34 डिग्री के आसपास बना रहा।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन
हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस...
ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली
पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना; युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए, गहरे कुएं में जा गिरा
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 
मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा
भायंदर: 18 साल बाद, दो डेवलपर्स पर जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media