राहुल गांधी की कार पर नहीं हुआ हमला... कांग्रेस ने दिया स्पष्टीकरण

Rahul Gandhi's car was not attacked... Congress gave clarification

राहुल गांधी की कार पर नहीं हुआ हमला...  कांग्रेस ने दिया स्पष्टीकरण

कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, "पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल जी से मिलने अपार जनसमूह आया था। इस भीड़ में एक महिला राहुल जी से मिलने अचानक उनकी कार के आगे आ गई, इस वजह से अचानक ब्रेक लगाई गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बुधवार को बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में प्रवेश हो चुकी है। इस दौरान खबर आई कि बंगाल-बिहार बॉर्डर पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के काफिले पर हमला हुआ है।

काफिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक राहुल गांधी की कार का शीशा टूट गया। इसे लेकर अब कांग्रेस ने स्पष्टीकरण दिया है। कांग्रेस ने पहले इसे हमला बताया, लेकिन बाद में स्पष्टीकरण देते हुए इसे एक हादसा बताया।

कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, "पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल जी से मिलने अपार जनसमूह आया था। इस भीड़ में एक महिला राहुल जी से मिलने अचानक उनकी कार के आगे आ गई, इस वजह से अचानक ब्रेक लगाई गई।

Read More महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायकों ने दिया दगा, वफादारों ने की सख्त कार्रवाई की मांग...

तभी सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार का शीशा टूट गया। जननायक राहुल गांधी जी जनता पर हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता उनके साथ है, जनता उनको सुरक्षित रखे है।" 

यह हदसा मालदा के हरीशचंद्रपुर में हुआ। इस दौरान राहुल गांधी की कार का शीशा टूट गया। इस हादसे में कार की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया, लेकिन राहुल गांधी को कोई चोट नहीं आई। यह हादसा मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ, जब यात्रा बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश कर रही थी।

Read More महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में सरपंच की गाड़ी पर अंडों और ईंट-पत्थर से हमला, पेट्रोल से भरे फेंके गए कंडोम...

इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने TMC पर हमला कराने का आरोप लगाया था। वहीं, टीएमसी ने अधीर रंजन चौधरी के आरोपों पर कहा कि भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की के चलते यह घटना हुई है। 

Read More नवी मुंबई में हिट एंड रन केस... तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जबरदस्त टक्कर

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा की याचिका पर मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को...
नई दिल्ली : नौसेना कमांडर्स कांफ्रेंस में नौसेना प्रमुख ने कमांडरों को सात अहम दिशा-निर्देश दिए
मुर्शिदाबाद : वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा
वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 
भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर
मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी
पनवेल : 14 वर्षीय लड़की  बलात्कार करने के 42 वर्षीय व्यक्ति आरोप में गिरफ्तार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media