दो परिवारों की 5 लड़कियां नवी मुंबई से लापता हुईं दिल्ली में रिश्तेदारों के पास मिलीं...
5 girls from two families, missing from Navi Mumbai, found near relatives in Delhi...
.jpg)
नवी मुंबई से लापता हुईं दो परिवारों की 5 लड़कियां सोमवार को दिल्ली में पाई गईं। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि 14 और 16 साल की दो बहनें तथा पांच, सात और 14 साल उम्र की तीन बहनें शनिवार सुबह तलोजा के लकी कॉम्प्लेक्स से लगभग एक ही समय में लापता हो गई थीं जिसके बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
नवी मुंबई : ठाणे जिले के नवी मुंबई से लापता हुईं दो परिवारों की 5 लड़कियां सोमवार को दिल्ली में पाई गईं। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि 14 और 16 साल की दो बहनें तथा पांच, सात और 14 साल उम्र की तीन बहनें शनिवार सुबह तलोजा के लकी कॉम्प्लेक्स से लगभग एक ही समय में लापता हो गई थीं जिसके बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
14 और 16 साल की उम्र की दो बहनें शनिवार की सुबह स्कूल के लिए निकलीं और घर नहीं लौटीं। वहीं, पांच, सात और 14 साल की उम्र की तीन बहनें तलोजा में अपने घर से लापता हो गईं थीं।
तलोजा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अविनाश कालदाते ने कहा, ‘‘पांचों लड़कियों का दिल्ली में पता चला है। वे वहां रिश्तेदारों के पास सुरक्षित हैं। नवी मुंबई पुलिस की एक टीम उन्हें उनके माता-पिता के पास वापस लाने के लिए रवाना हो गई है।’’ कालदाते ने कहा कि इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है कि वे दिल्ली कैसे पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बच्चियों को वापस लाए जाने के बाद ही पूरी घटना का पता चल पाएगा।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
.jpg)
Comment List