नालासोपारा में 10 महीने से फरार दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Double murder accused absconding for 10 months in Nalasopara arrested

नालासोपारा में 10 महीने से फरार दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मृतकों के आंशिक रूप से जले हुए शव मिले थी, जिनके सिर पर चोटें भी थीं। तिवारी, झा और मिश्रा दोस्त थे। पुलिस ने बताया कि पुलिस को दो लोगों की हत्या में मिश्रा की भूमिका पर संदेह था और अस्पताल में इलाज के दौरान भी वह उस पर नजर रखे हुए थी।

नालासोपारा : आचोले पुलिस स्टेशन अंतर्गत नालासोपारा पूर्व क्षेत्र मे दो लोगों की हत्या के मामले में पिछले साल मई से फरार 20 वर्षीय व्यक्ति को आचोले पुलिस ने जाल बिछकार नालासोपारा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि, हत्या के संबंध में आचोले पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ कलम 302,307,212 के तहत 17.5.2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था।

फिलहाल, यह कार्रवाई डीसीपी पौर्णिमा चौगुले व एसीपी उमे माने-पाटील के मार्गदर्शन में आचोले पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई बालासाहेब पवार व पुलिस निरीक्षक (क्राइम)विवेक सोनावणे के नेतृत्व में आचोले पुलिस ने की है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, 17 मई, 2023 को यहां नालासोपारा इलाके के शिरड़ी नगर में हुई घटना में 18 साल के रौनक अंजनी तिवारी और किशन संजय झा की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति शिवम ओमप्रकाश मिश्रा घायल हो गया था।

Read More ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली

पुलिस को मृतकों के आंशिक रूप से जले हुए शव मिले थी, जिनके सिर पर चोटें भी थीं। तिवारी, झा और मिश्रा दोस्त थे। पुलिस ने बताया कि पुलिस को दो लोगों की हत्या में मिश्रा की भूमिका पर संदेह था और अस्पताल में इलाज के दौरान भी वह उस पर नजर रखे हुए थी।

Read More मुंबई:  दिशा सालियान पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति मिल गई; वकील नीलेश ओझा ने किया दावा

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन
हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस...
ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली
पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना; युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए, गहरे कुएं में जा गिरा
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 
मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा
भायंदर: 18 साल बाद, दो डेवलपर्स पर जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media