मुंबई में मनपा के गड्डा मुक्त सड़क के दावे की खुली पोल... सड़कों पर कुल 5396 गड्ढे
Mumbai Municipal Corporation's claim of pothole-free roads exposed... Total 5396 potholes on the roads

मनपा के पूर्व विपक्षी नेता रविराजा ने अरोप लगाया की सड़कों पर 5000 नहीं 50000 से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। सड़कों पर बने गड्डों से मुंबई के लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हो ही रही है, पैदल चलने में भी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। गड्डों की शिकायत करने के लिए मनपा ने विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
मुंबई : मानसून के दौरान मुंबई की सड़कों की हालत खस्ता होना नया नहीं है। मनपा प्रशासन ने इस साल सड़कों पर बनने वाले गड्ढे को भरने के लिए कोलडमिक्स का उपयोग करने का निर्णय लिया और दावा किया गया कि इस साल सड़कों पर गड्ढे कम होगें और बने हुए गड्डों को समय रहते भर दिया जाएगा। जुलाई में शुरू हुई बारिश के बीच अब तक मुंबई की सड़कों पर 5000 से अधिक गड्ढे होने की जानकारी सामने आई है।
मनपा के पूर्व विपक्षी नेता रविराजा ने अरोप लगाया की सड़कों पर 5000 नहीं 50000 से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। सड़कों पर बने गड्डों से मुंबई के लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हो ही रही है, पैदल चलने में भी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। गड्डों की शिकायत करने के लिए मनपा ने विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
इस साल जून से अब तक मुंबई की सड़कों पर कुल 5396 गड्ढे होने की शिकायत आई थी। मनपा ने 5194 गड्ढे को भरे जाने का दावा किया। गड्डों की वजह से मुंबईकरों को गड्डों से होकर सफर करना पड़ रहा है। गड्डों को लेकर मनपा प्रशासन पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि गड्डों की समस्या के समाधान के लिए स्थाई उपाय किया जाए। मनपा अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने जानकारी दी कि सड़कों पर गड्ढे नहीं भरने से पश्चिम उपनगर के चार सब इंजिनियर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List