चंद्रपुर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म... महाराष्ट्र में वीडियो बनाने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Mentally deranged woman raped in Chandrapur district... 5 arrested for making video in Maharashtra

चंद्रपुर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म... महाराष्ट्र में वीडियो बनाने के आरोप में 5 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि हमने 17 साल के एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया से वीडियो के बारे में पता चलने के बाद हमें इस घटना के बारे में मालूम हुआ। हमने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की पहचान की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 27 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं दुष्कर्म करते हुए आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, जिसके आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस ने बताया है कि यह घटना 12 अगस्त की रात जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर नागभीड़ तहसील में घटी। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि हरिनारायण मनरे नाम के एक शख्स को महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चार अन्य को वीडियो बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हमने 17 साल के एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया से वीडियो के बारे में पता चलने के बाद हमें इस घटना के बारे में मालूम हुआ। हमने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की पहचान की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नागभीड़ पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Read More महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की गूंज के बीच NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR...

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़ राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के...
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी
विरार ईस्ट में पत्नी पर संदेह के कारण हत्या !
मुंबई : जेल सिपाहियों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों से नौ पुलिस अधिकारी बरी
नालासोपारा : चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
नवंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव होने की संभावना - CM शिंदे 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media