छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मामला : पीएम मोदी की ये माफी राजनीतिक है। - संजय राउत

Chhatrapati Shivaji Maharaj statue case: PM Modi's apology is political. - Sanjay Raut

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मामला  : पीएम मोदी की ये माफी राजनीतिक है। - संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि माफी मांगो छूट जाएंगे, यही है उनका। अगर सच्चे मन से माफी मांगते हैं तो 5 साल पहले 40 जवानों की हत्या हुई थी। देश दुखी हुआ था तो उस वक्त देश से माफी मांगनी चाहिए थी। आपकी नाकामी से यह घटना हुई है। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से घटनाए हुई है। कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा पुरा नहीं हुआ है। आपने इतना झूठ बोला है तो हर दिन माफी मांगनी होगी। यह महाराष्ट्र है, यह किसी को माफ नहीं करता।

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर माफी मांगी है। इसके बाद शिवसेना ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी की ये माफी राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि माफी मांगने से शिवाजी के अपमान की भरपाई नहीं होगी। इस दौरान राउत ने पुलवामा का जिक्र करते हुए लोगों से माफी की मांग की है।

संजय राउत ने कहा कि माफी मांगो छूट जाएंगे, यही है उनका। अगर सच्चे मन से माफी मांगते हैं तो 5 साल पहले 40 जवानों की हत्या हुई थी। देश दुखी हुआ था तो उस वक्त देश से माफी मांगनी चाहिए थी। आपकी नाकामी से यह घटना हुई है। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से घटनाए हुई है। कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा पुरा नहीं हुआ है। आपने इतना झूठ बोला है तो हर दिन माफी मांगनी होगी। यह महाराष्ट्र है, यह किसी को माफ नहीं करता।

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी  बीते दिन महाराष्ट्र के पालघर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर मराठा शासक के साथ ही इस घटना से आहत लोगों से भी शुक्रवार को माफी मांगी। मोदी ने कहा था, “छत्रपति शिवाजी महाराज… सिर्फ नाम या राजा नहीं हैं, हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं। पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ, आज मैं अपने आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज जी के चरणों में सिर झुकाकर माफी मांगता हूं।”

मोदी ने सिंधुदुर्ग जिले में 35 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण चार दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर किया था, लेकिन यह इस साल 26 अगस्त को यह प्रतिमा ढह गई। जिसके बाद से राज्य की राजनीति में घमासान देखने को मिल रहा है। विपक्ष सरकार पर जमकर हमला कर रहा है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह प्रतिमा पीएम मोदी के प्रचार के लिए बनाया गया था। यह चुनाव को देखते हुए जल्दबाजी में बनाया गया था। यह माफी केवल राजनीतिक हताशा का एक कृत्य है।

Read More पुणे में आवारा कुत्तों से जुड़ी घटनाओं में वृद्धि... 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़ राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के...
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी
विरार ईस्ट में पत्नी पर संदेह के कारण हत्या !
मुंबई : जेल सिपाहियों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों से नौ पुलिस अधिकारी बरी
नालासोपारा : चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
नवंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव होने की संभावना - CM शिंदे 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media