मुंबई में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी... 55 सिम कार्ड, आठ लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, 1.22 लाख रुपए नकद जब्त !

Fraud in the name of getting a job abroad in Mumbai... 55 SIM cards, eight laptops, two mobile phones, Rs 1.22 lakh in cash seized!

मुंबई में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी... 55 सिम कार्ड, आठ लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, 1.22 लाख रुपए नकद जब्त !

जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी का नाम 52 वर्षीय कृष्ण त्रिपाठी है। वह मुंबई के अंधेरी इलाके में ई एक्सिस इमिग्रेशन सर्विसेज नाम से एजेंसी चलाता था। पुलिस शिकायत मिली थी कि कृष्ण त्रिपाठी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी कर रहा है।

मुंबई : मुंबई में विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति बाकायदा ऑफिस खोलकर बेरोजगारों को फॉरेन जॉब्स का झांसा दे रहा था। वह फर्जी वर्क परमिट लेटर थमाकर ठगी को अंजाम दे रहा था। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से कई सिम कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल कैश मिला है। और जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी का नाम 52 वर्षीय कृष्ण त्रिपाठी है। वह मुंबई के अंधेरी इलाके में ई एक्सिस इमिग्रेशन सर्विसेज नाम से एजेंसी चलाता था। पुलिस शिकायत मिली थी कि कृष्ण त्रिपाठी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी कर रहा है।

Read More नायगांव में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या कर फरार आरोपियों को पुलिस ने गोरखपुर से किया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर दी। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंधेरी में स्थित ऑफिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कई लोगों के साथ ठगी की है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Read More पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कृष्ण त्रिपाठी विदेश में नौकरी के इच्छुक लोगों को फर्जी वर्क परमिट लेटर देता था। उसके पास से 55 सिम कार्ड, आठ लैपटॉप, एक डेस्कटॉप, दो मोबाइल फोन, 1.22 लाख रुपए नकद और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Read More मुंबई : वीजा धोखाधड़ी मामले में आंशिक रूप से आरोपमुक्ति आवेदन स्वीकार; आरोप खारिज

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़ राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के...
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी
विरार ईस्ट में पत्नी पर संदेह के कारण हत्या !
मुंबई : जेल सिपाहियों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों से नौ पुलिस अधिकारी बरी
नालासोपारा : चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
नवंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव होने की संभावना - CM शिंदे 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media