मुंबई में बांद्रा से मरीन लाइन की दूरी 15 मिनट में होगी तय...

The distance from Bandra to Marine Line in Mumbai will be covered in 15 minutes...

मुंबई में बांद्रा से मरीन लाइन की दूरी 15 मिनट में होगी तय...

बांद्रा से आने का हिस्सा इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की गई है। मनपा प्रशासन ने कोस्टल रोड में गर्डर जुड़ने के बाद एक सितंबर तक 180 मीटर हिस्से में डामरीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। मनपा भूषण गगरानी ने जानकारी दी की कोस्टल रोड का एक हिस्सा इस महीने के मध्य शुरू हो जायेगा। दूसरी छोर का रास्ता इस साल के अंत तक शुरू हो जाने की जानकारी दी।

मुंबई : बांद्रा से सीधे मरीन लाइन तक कोस्टल रोड से जाने का एक रास्ता इस महीने के आखिरी तक शुरू हो जाएगा। दूसरा हिस्सा इस साल के अंत में शुरू होने की जानकारी मनपा अधिकारियों ने दी। मनपा अधिकारियों ने जानकारी दी कि एक हिस्सा 15 सितंबर तक शुरू हो जाने की जानकारी दी। मनपा के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट में एक कोस्टल रोड जिसका उपयोग वाहन चालक वर्ली से मरीन लाइन तक अभी कर रहे हैं। इस महीने की 15 तारीख से मरीन लाइन से बांद्रा तक सीधे सिग्नल मुक्त रास्ता का सफर कर सकेंगे।

बांद्रा से आने का हिस्सा इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की गई है। मनपा प्रशासन ने कोस्टल रोड में गर्डर जुड़ने के बाद एक सितंबर तक 180 मीटर हिस्से में डामरीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। मनपा भूषण गगरानी ने जानकारी दी की कोस्टल रोड का एक हिस्सा इस महीने के मध्य शुरू हो जायेगा। दूसरी छोर का रास्ता इस साल के अंत तक शुरू हो जाने की जानकारी दी।

Read More ठाणे : अंबरनाथ में कैमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव... पूरे शहर पर छाई धुंध

दूसरे छोर में दो गर्डर लगाने का काम अभी बाकी है। मनपा प्रशासन इस साल के अंत तक ब्रीच कैंडी से वर्ली तक एक सैरगाह भी खोलना है। जिसमे एक साइकिल ट्रैक भी होगा। पिछले कुछ दिनों से बारिश रुक जाने से मनपा को गर्डर से जुड़े अन्य भाग पर डाम्बर डालने का काम पूरा हो पाया।

Read More नालासोपारा : चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...

दूसरे छोर में दो आर्च ब्रिज स्पैन जो कि दाएं हाथ की ओर 136 मीटर और बाएं हाथ की ओर 144 मीटर के हैं और बीडब्ल्यूएसएल को जोड़ने के लिए प्रस्तावित हैं। जिसका कुल वजन 4000 मीट्रिक टन है। इसके अलावा 44 मीटर, 60 मीटर और 46 मीटर के अन्य स्पैन भी हैं, जिसके लिए कुल स्टील की आवश्यकता 7000 मीट्रिक टन है।

Read More भिवंडी में 3 वर्षीय बच्चे की हिट-एंड-रन घटना की में मौत !

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़ राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के...
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी
विरार ईस्ट में पत्नी पर संदेह के कारण हत्या !
मुंबई : जेल सिपाहियों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों से नौ पुलिस अधिकारी बरी
नालासोपारा : चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
नवंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव होने की संभावना - CM शिंदे 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media