मुंबई में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी... 55 सिम कार्ड, आठ लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, 1.22 लाख रुपए नकद जब्त !

Fraud in the name of getting a job abroad in Mumbai... 55 SIM cards, eight laptops, two mobile phones, Rs 1.22 lakh in cash seized!

मुंबई में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी... 55 सिम कार्ड, आठ लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, 1.22 लाख रुपए नकद जब्त !

जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी का नाम 52 वर्षीय कृष्ण त्रिपाठी है। वह मुंबई के अंधेरी इलाके में ई एक्सिस इमिग्रेशन सर्विसेज नाम से एजेंसी चलाता था। पुलिस शिकायत मिली थी कि कृष्ण त्रिपाठी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी कर रहा है।

मुंबई : मुंबई में विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति बाकायदा ऑफिस खोलकर बेरोजगारों को फॉरेन जॉब्स का झांसा दे रहा था। वह फर्जी वर्क परमिट लेटर थमाकर ठगी को अंजाम दे रहा था। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से कई सिम कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल कैश मिला है। और जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी का नाम 52 वर्षीय कृष्ण त्रिपाठी है। वह मुंबई के अंधेरी इलाके में ई एक्सिस इमिग्रेशन सर्विसेज नाम से एजेंसी चलाता था। पुलिस शिकायत मिली थी कि कृष्ण त्रिपाठी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी कर रहा है।

Read More मुंबई : जेल सिपाहियों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों से नौ पुलिस अधिकारी बरी

इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर दी। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंधेरी में स्थित ऑफिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कई लोगों के साथ ठगी की है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Read More ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कृष्ण त्रिपाठी विदेश में नौकरी के इच्छुक लोगों को फर्जी वर्क परमिट लेटर देता था। उसके पास से 55 सिम कार्ड, आठ लैपटॉप, एक डेस्कटॉप, दो मोबाइल फोन, 1.22 लाख रुपए नकद और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Read More भिवंडी में तंग आकर युवक ने की आत्महत्या !

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 धारावी  / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म  धारावी / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म 
मुंबई के धारावी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर एक...
ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 
ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग; घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं 
मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए
मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार
मुंबई : 9,540 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बीएमसी को निर्देश देने की मांग; कमालिस्तान स्टूडियो के मालिक की याचिका को खारिज
मुंबई : 85 वर्षीय व्यक्ति पर 20 वर्षीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का आरोप 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media