टीम इंडिया का महाराष्ट्र विधानभवन में होगा स्वागत... रोहित शर्मा समेत ‘इन’ खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री शिंदे

Team India will be welcomed at Maharashtra Vidhan Bhavan... Chief Minister Shinde will honour 'these' players including Rohit Sharma

टीम इंडिया का महाराष्ट्र विधानभवन में होगा स्वागत... रोहित शर्मा समेत ‘इन’ खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री शिंदे

विधायक प्रताप सरनाईक ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा समेत मुंबई के चार खिलाड़ी विधानभवन परिसर में आनेवाले है। उन्हें इस संबंध में मेल भी मिला है। उन्होंने कहा कि कल खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना चाहिए। खिलाड़ियों सम्मानित करने से उन्हें और अधिक ऊर्जा मिलेगी। जो देश का नाम विश्व स्तर पर लेकर जाएंगे।

मुंबई : 17 साल बाद टी20 का वर्ल्ड कप जीती टीम इंडिया की घर वापसी हो गई है। भारतीय टीम ने आज सुबह ही नई दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड किया। एयरपोर्ट पर फैंस ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस बीच शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कहा कि उन्हें मुंबई के रोहित शर्मा, सुर्यकुमार यादव, यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इन चारों खिलाडियों को शुक्रवार को सम्मानित करेंगे। विधायक प्रताप सरनाईक ने कहा कि विधानमंडल का सत्र चल रहा है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के विधायक टीम इंडिया खासकर रोहित शर्मा और सुर्यकुमार यादव का स्वागत करने के लिए बेताब है।

Read More मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार

सभी पार्टी के विधायक मुंबई में मौजुद है। इसलिए विधानमंडल की ओर से खिलाडियों को सम्मानित किया जाना चाहिए। सरनाईक ने यह भी कहा मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से कप्तान रोहित शर्मा समेत मुंबई के चार खिलाड़ियों को सम्मानित करने का अनुरोध किया है।

विधायक प्रताप सरनाईक ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा समेत मुंबई के चार खिलाड़ी विधानभवन परिसर में आनेवाले है। उन्हें इस संबंध में मेल भी मिला है। उन्होंने कहा कि कल खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना चाहिए। खिलाड़ियों सम्मानित करने से उन्हें और अधिक ऊर्जा मिलेगी। जो देश का नाम विश्व स्तर पर लेकर जाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारतीय टीम मुंबई के लिए रवाना होगी। राजधानी पहुंचते ही विश्व चैंपियन भारतीय टीम एक खुली बस में रोड शो में हिस्सा लेगी जिसके बाद दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह होगा।अधिकारी ने बताया कि विजय जुलूस नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक शाम पांच से सात बजे के बीच निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद है इसलिए पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अत्यधिक सावधानी बरत रही है। अधिकारी ने कहा कि नरीमन प्वाइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

Read More महावितरण की 50 एमवीए रोहित्रा की विफलता से वसई विरार में बिजली आपूर्ति प्रभावित 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान  नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
नायगांव पुलिस अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही तीन महिलाओं को बचाने में कामयाब रही। ये घटनाएं...
शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पहले महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव कराने चाहिए - राज ठाकरे
राज्य में अलग-अलग घटनाओं में विसर्जन के दौरान 21 लोगों की मौत 
मुंबई: लालबाग में विसर्जन के दौरान सात लाख के आभूषण, कैमरा चोरी
वसई: नायगांव पुलिस का सराहनीय काम; 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
महावितरण की 50 एमवीए रोहित्रा की विफलता से वसई विरार में बिजली आपूर्ति प्रभावित 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media