Varsha Gaikwad's demand pushed many parties on the backfoot before the elections
Maharashtra 

महाराष्ट्र / वर्षा गायकवाड़ की डिमांड ने चुनाव से पहले कई पार्टियों को बैकफुट पर धकेल दिया

महाराष्ट्र / वर्षा गायकवाड़ की डिमांड ने चुनाव से पहले कई पार्टियों को बैकफुट पर धकेल दिया महाराष्ट्र में चुनावी चकल्लस से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचातान चल रही है. इसी बीच कांग्रेस ने बड़ा दांव खेल दिया है. मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने महिला मुख्यमंत्री की पैरवी की है. गायकवाड़ ने कहा कि महाराष्ट्र प्रगतिशील राज्य है, फिर भी कोई महिला यहां मुख्यमंत्री नहीं बन पाई है. महाराष्ट्र के 64 साल के सियासी इतिहास में अब तक 20 मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन इनमें एक भी महिला नहीं है. दिलचस्प बात है कि राज्य में शासन करने का मौका अब तक 6 पार्टियों को मिला, लेकिन एक भी पार्टी ने महिला को कमान देने की जहमत नहीं उठाई.
Read More...

Advertisement