अलकायदा के सरगना अल जवाहिरी की मौत, दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

Al Qaeda leader Al Zawahiri killed, security agencies around the world on alert mode

अलकायदा के सरगना अल जवाहिरी की मौत,  दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

मुंबई: अलकायदा के सरगना अल जवाहिरी की मौत के बाद दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मुंबई समेत भारत के अन्य प्रमुख महानगरों की पुलिस भी सतर्कता बरत रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से मिले आदेश के बाद मुंबई में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए स्थानीय प्रशासन सुरक्षा एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर रही है।

 

Read More ईद और गुड़ी पड़वा जैसे आगामी त्योहारों से पहले मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर 

Read More पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई स्थित अमेरिकी दूतावास से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अमेरिकी सरकार से खास निर्देश मिला है कि वे मुंबई समेत भारत के अन्य हिस्सों में रहने अथवा घूमने वाले अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करें। उन्हें संवेदनशील जगहों पर आने-जाने से रोकें और सतर्कता बरतते हुए भारत में यात्रा करने की अनुमति दें।अमेरिकी नागरिक अस्थायी तौर पर मुंबई और दिल्ली में रहते हैं।

Read More मुंबई को पानी की आपूर्ति करनेवाली सात झीलों में  ३८ प्रतिशत पानी;  सप्लाई में कटौती का विचार 

मुंबई पुलिस इनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। अमेरिकी दूतावास के साथ ही अमेरिकी मूल के निवासियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। इनके अस्थायी निवास स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम अल जवाहिरी की ड्रोन हमले में मारे जाने की घटना के बाद से उठाए जा रहे हैं।

Read More मुंबई:  व्यक्ति ने ऑनलाइन शेयर बाजार निवेश घोटाले में 12 लाख रुपये गंवाए

 

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भारतीय खुफिया एजेंसी को सूचना दी है कि अल जवाहिरी की मौत के बाद अलकायदा के समर्थक या इससे जुड़े आतंकी संगठन अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना सकते हैं। इस खुफिया अलर्ट के बाद मुंबई पुलिस सतर्कता बरत रही है। सार्वजनिक जगहों, ऐतिहासिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों के अलावा विदेशी पर्यटकों एवं विदेशी कंपनियों के साथ-साथ सरकारी इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। संदिग्ध लोगों एवं वाहनों की जांच-पड़ताल भी हो रही है।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : पहले से शादीशुदा के बावजूद की शादी, बनाया अश्लील वीडियो... महिला पुलिस अधिकारी से ब्लैकमेलिंग कर मांगी रंगदारी  मुंबई : पहले से शादीशुदा के बावजूद की शादी, बनाया अश्लील वीडियो... महिला पुलिस अधिकारी से ब्लैकमेलिंग कर मांगी रंगदारी 
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की और फिर एफआईआर दर्ज किया गया। पयलिस मामले की अधिक जांच करने...
मनपा प्रशासन ने अब पूरे मुंबई में दो टाइम झाडू लगाने का लिया निणर्य ... पर्यावरण को मिलेगा फायदा 
अलीगढ़ : 363 दिन में 866 करोड़ रुपये की शराब पी गए यूपी के इस जिले के लोग, एक बोतल के साथ एक मुफ्त लेने को उमड़ी भीड़
नेपीडॉ: म्यांमार में भूकंप के 3 दिन बाद मलबे में दबी लाशों की फैली भीषण दुर्गंध...
मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन
ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली
पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media