मुंबई लोकल ट्रेन में अधेड़ ने की नेत्रहीन महिला से गंदी हरकत...पुलिस ने किया गिरफ्तार
A middle-aged man did a dirty act with a blind woman in a Mumbai local train...Police arrested
5.jpg)
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक नेत्रहीन महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना मुंबई लोकल में घटी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक नेत्रहीन महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना मुंबई लोकल में घटी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक नेत्रहीन महिला से सोमवार को लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ करने के आरोप में 57 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रवींद्र कांबले के तौर पर हुई है, वह बेरोजगार बताया जा रहा है।
आरोपी रवींद्र कांबले पर रेलवे अधिनियम के तहत बिना टिकट यात्रा करने का भी मामला दर्ज किया गया है।38 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि वह कल्याण से कुर्ला तक विकलांगों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा कर रही थी। इस दौरान कांबले ने उसे गलत तरीके से छुआ। जब उसने कांबले का विरोध किया तो उसने कहा कि उसकी कोहनी गलती से उसे लगी है।
महिला ने बाद में घाटकोपर स्टेशन पर रेलवे पुलिस से आरोपी की शिकायत की। वह अपने साथ आरोपी को भी लेकर गयी थी। जिसके बाद कुर्ला जीआरपी ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, साथ ही बिना टिकट ट्रेन में सफर करने का भी मामला दर्ज किया है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
.jpg)
Comment List