महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया...

Encroachment removed from forest land in Thane district of Maharashtra.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया...

ठाणे जिले में अधिकारियों ने वन भूमि पर कब्जा कर बनाए गए 279 झोपड़ों को हटा दिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उप वन संरक्षक संतोष सास्थे ने बताया कि वन, पुलिस और राजस्व अधिकारियों द्वारा बुधवार को चलाए गए अभियान के बाद मुंब्रा क्षेत्र में लगभग तीन हेक्टेयर अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया गया।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अधिकारियों ने वन भूमि पर कब्जा कर बनाए गए 279 झोपड़ों को हटा दिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उप वन संरक्षक संतोष सास्थे ने बताया कि वन, पुलिस और राजस्व अधिकारियों द्वारा बुधवार को चलाए गए अभियान के बाद मुंब्रा क्षेत्र में लगभग तीन हेक्टेयर अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया गया।

उन्होंने बताया कि झोपड़ों में रहने वाले लोगों ने कुछ विरोध किया, लेकिन वन, पुलिस और अन्य विभागों के 100 से अधिक कर्मियों ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर झोपड़ों को हटा दिया। एक सवाल के जवाब में अधिकारी ने कहा कि वन भूमि पर बने झोपड़ों को हटाने के लिए नोटिस देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया, ‘लेकिन, पक्के घर के मामले में, हम नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की उचित प्रक्रिया का पालन करते हैं।’

Read More बांद्रा :  बीएमसी इंजीनियर पर  हमला करने के आरोप में 60 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज 

 

Read More मुम्बई शहर में अनधिकृत निर्माण के बढ़ते मुद्दे की जांच के लिए समिति गठित करेगी महाराष्ट्र सरकार

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली:  ग्रामीण विकास योजनाओं की सुस्त चाल, खर्च न हुआ 34.82 प्रतिशत बजट नई दिल्ली:  ग्रामीण विकास योजनाओं की सुस्त चाल, खर्च न हुआ 34.82 प्रतिशत बजट
ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए हर वर्ष बजट चाहे भरपूर दिया जा रहा है, लेकिन धरातल पर योजनाएं अपेक्षित गति...
नई दिल्ली : बैंकिंग कानून विधेयक, 2024 पारित; बैंक खाताधारकों को अधिकतम चार नॉमिनी रखने की अनुमति 
मुंबई : अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; 8 ट्रांसजेंडर्स 
मुंबई:  दिशा सालियान पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति मिल गई; वकील नीलेश ओझा ने किया दावा
नवी मुंबई: 45 वर्षीय सेंटरिंग ठेकेदार की हत्या; अज्ञात हमलावरों की तलाश
पुणे : स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज  
मुंबई : बोगस वेबसाइट के जरिए दुपहिया वाहन के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए १,१७४ रुपए वसूल लिए

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media