महाराष्ट्र में फेक प्रोफाइल के सबसे ज्यादा मामले दर्ज

Highest number of cases of fake profiles registered in Maharashtra

महाराष्ट्र में फेक प्रोफाइल के सबसे ज्यादा मामले दर्ज

मुंबई: देश में साइबर क्राइम के मामले में तेलंगाना सबसे आगे हैं। यहां हर तरह के साइबर क्राइम दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा होते हैं। 2022 में तेलंगाना में बैंकिंग फ्रॉड के 3223,ओ.टी.पी फ्रॉड के 2179 और साइबर ब्लैकमेलिंग के 234 केस दर्ज किए गए।

मुंबई: देश में साइबर क्राइम के मामले में तेलंगाना सबसे आगे हैं। यहां हर तरह के साइबर क्राइम दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा होते हैं। 2022 में तेलंगाना में बैंकिंग फ्रॉड के 3223,ओ.टी.पी फ्रॉड के 2179 और साइबर ब्लैकमेलिंग के 234 केस दर्ज किए गए। तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश को साइबर क्राइम हॉट स्पॉट कहा जा सकता है। महाराष्ट्र में फेक प्रोफाइल के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। वहीं बिहार में एटीएम फ्रॉड के मामल सबसे ज्यादा हुए।


गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। दरअसल, गृह मंत्रालय ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, डेटा पोर्टल और एनसीआरबी के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है।

Read More पनवेल में यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी... बस यात्राएं बढ़ाने की मांग !


इससे यह पता चलता है कि किस राज्य में किस प्रकार के साइबर अपराध सबसे ज्यादा है। ताकि राज्यों के हिसाब से साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों को समझ कर इससे निपटने की नई रणनीति तैयार की जा सके। न में 51 और यूपी में 37 केस दर्ज किए गए।
गृह मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि देशभर में सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने का अपराध 6 राज्यों में सबसे अधिक होता है। इनमें तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश टॉप पर हैं। देशभर में 2022 में फेक न्यूज फैलाने के 230 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से तेलंगाना में 81, तमिलनाडु में 37 मामले आए थे।

Read More महाराष्ट्र : मंत्री रक्षा खडसे से छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज 


2022 में देशभर में एटीएम फ्रॉड के 1690 केस दर्ज हुए। इस मामले में बिहार सबसे आगे हैं। अकेले बिहार में 638 एटीएम फ्रॉड केस दर्ज हुए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर तेलंगाना (624) और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र (144) का नाम आता है।

Read More सतारा से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे पर ₹62 करोड़ के घोटाले का मामला दर्ज...


सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति का फेक प्रोफाइल बनाकर ठगी के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजस्थान में सामने आए हैं। देशभर में ऐसे कुल 157 मामले दर्ज किए गए थे। महाराष्ट्र में 48, राजस्थान में 33, बिहार में 26 और तेलंगाना में 14 मामले दर्ज किए गए थे।

Read More मुंबई : पासपोर्ट में गलत जन्म तारीख दर्ज करवाई; एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू


साइबर क्रिमिनल्स इन दिनों पिंक वाट्सऐप के जरिए ‘डकैती’ कर रहे हैं। लोगों को लगता है कि ये वाट्सऐप का नया वर्जन है, लेकिन ये उनके बैंक बैलेंस को खाली करने के साथ फोन को भी हैक कर लेता है।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन
हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस...
ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली
पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना; युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए, गहरे कुएं में जा गिरा
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 
मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा
भायंदर: 18 साल बाद, दो डेवलपर्स पर जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media