मुंबई पुलिस फोर्स में कार्यरत 8 महिला पुलिसकर्मियों से सीनियर्स ने किया रेप... वीडियो बनाया

Seniors raped 8 women policemen working in Mumbai Police Force... Video made

मुंबई पुलिस फोर्स में कार्यरत 8 महिला पुलिसकर्मियों से सीनियर्स ने किया रेप... वीडियो बनाया

कथित तौर पर पीड़ित महिला पुलिस कर्मियों ने खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। यह कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल रहा गया है। पत्र में मुंबई पुलिस के मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग की आठ महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस उपायुक्त, दो इंस्पेक्टर, तीन कांस्टेबल पर रेप का आरोप लगाया है।

मुंबई : मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस फोर्स में कार्यरत 8 महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया कथित पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस पत्र से पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज घटना मुंबई पुलिस के नागपाडा मोटर परिवहन विभाग से सामने आई है। मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत आठ महिला पुलिस कांस्टेबलों ने आरोप लगाया है कि तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व अन्य कई दिनों से उनके साथ बलात्कार कर रहे हैं।

कथित तौर पर पीड़ित महिला पुलिस कर्मियों ने खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। यह कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल रहा गया है। पत्र में मुंबई पुलिस के मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग की आठ महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस उपायुक्त, दो इंस्पेक्टर, तीन कांस्टेबल पर रेप का आरोप लगाया है।

Read More मुंबई में अप्रैल में बेमौसम बारिश का अनुमान... तीन दिनों तक दिन का तापमान बढ़ने का अनुमान, हवा में रहेगी नमी

ड्राइवर के पद पर कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि दो पुलिस इंस्पेक्टर सरकारी वाहन से पीड़ित को लेकर घर गए और वहां डिप्टी कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने उनके साथ बलात्कार किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब बार-बार रेप से महिला सिपाही गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया। पीड़ित महिला पुलिसकर्मियों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने उनके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। महिला पुलिसकर्मियों के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है।

Read More मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन
हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस...
ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली
पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना; युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए, गहरे कुएं में जा गिरा
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 
मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा
भायंदर: 18 साल बाद, दो डेवलपर्स पर जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media