नवी मुंबई में 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज...

Case registered against four people for fraud of Rs 17 lakh in Navi Mumbai.

नवी मुंबई में 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज...

नवी मुंबई शहर के 45 वर्षीय एक व्यक्ति से 17 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में साइबर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नेरुल इलाके के रहने वाले पीड़ित को शेयर बाजार में निवेश करने के बदले में उच्च मुनाफे का लालच दिया गया था।

ठाणे : नवी मुंबई शहर के 45 वर्षीय एक व्यक्ति से 17 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में साइबर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नेरुल इलाके के रहने वाले पीड़ित को शेयर बाजार में निवेश करने के बदले में उच्च मुनाफे का लालच दिया गया था।

साइबर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित से पांच दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 तक एक फर्जी शेयर व्यापार योजना में 17.30 लाख रुपये का निवेश कराया। जब पीड़ित को वादे के मुताबिक मुनाफा और निवेश की गयी रकम नहीं मिली तो उसने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी।

Read More मुंबई : स्कूल- कॉलेजों के छात्र- छात्राएं ड्रग्स के शिकार

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (भेष बदलकर धोखाधड़ी करना), 420 (धोखाधड़ी) और 34 (साझा मंशा) के तहत चार लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Read More मुंबई : क्लीन-अप मार्शल योजना को अप्रैल २०२५ तक बंद करने का निर्णय...

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन
हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस...
ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली
पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना; युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए, गहरे कुएं में जा गिरा
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 
मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा
भायंदर: 18 साल बाद, दो डेवलपर्स पर जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media