मॉनसून से पहले मुंबई की सड़कों के गड्ढे असफाल्ट और मास्टिक से भरे जाएंगे... 110 करोड़ खर्च करेगी बीएमसी

Before monsoon, potholes on Mumbai roads will be filled with asphalt and mastic... BMC will spend Rs 110 crore

मॉनसून से पहले मुंबई की सड़कों के गड्ढे असफाल्ट और मास्टिक से भरे जाएंगे...  110 करोड़ खर्च करेगी बीएमसी

बीएमसी ने सड़कों के गड्ढे भरने पर मास्टिक और अस्फाल्ट दोनों का उपयोग करने का फैसला किया है। मुंबई में कुल 2,050 किमी लंबी सड़कें हैं। इन सड़कों को बीएमसी ने दो भागों में बांटा है। इसमें 9 मीटर से कम और 9 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कें शामिल हैं। दोनों का अलग-अलग टेंडर जारी किया गया है।

मुंबई: मुंबई में सड़कों के गड्ढे मॉनसून से पहले भरने पर बीएमसी 110 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी। इसके लिए बीएमसी ने मुंबई सिटी सहित पश्चिम और पूर्व उपनगर के लिए टेंडर जारी किया है। खासबात यह है कि बीएमसी गड्ढे भरने के लिए फिर से पुरानी पद्धति पर लौट आई है। बीएमसी सड़कों के गड्ढे और पैचेज असफाल्ट और मास्टिक पद्धति से भरेगी।

जबकि, बारिश के दौरान एम-60 ग्रेड तकनीक, हॉट मिक्स और कोल्ड मिक्स का इस्तेमाल किया जाता है और बीएमसी दावा करती है कि इससे दोबारा गड्ढे नहीं पड़ेंगे। बारिश के दौरान सड़कों पर बनने वाले गड्ढों और पैचेज की वजह से बीएमसी को नागरिकों से लेकर जनप्रतिनिधियों की आलोचना का सामना करना पड़ता है।

Read More मुंबई: समृद्धि महामार्ग पर 1 अप्रैल से हाइवे पर टोल की नई दरें;  वाहन चालकों को अधिक पैसे खर्च करने होंगे

बीएमसी ने सड़कों के गड्ढे भरने पर मास्टिक और अस्फाल्ट दोनों का उपयोग करने का फैसला किया है। मुंबई में कुल 2,050 किमी लंबी सड़कें हैं। इन सड़कों को बीएमसी ने दो भागों में बांटा है। इसमें 9 मीटर से कम और 9 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कें शामिल हैं। दोनों का अलग-अलग टेंडर जारी किया गया है।

Read More ठाणे: 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा 

9 मीटर से कम चौड़ी सड़क में छोटी और मुख्य सड़कों से छोड़कर गलियों की सड़क शामिल होती हैं। इस पर गड्ढे पड़ने से स्थानीय लोगों को अधिक परेशानियां होती हैं। जबकि मुख्य सड़क पर गड्ढे पड़ने से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। 

Read More  मुंबई :  यौन शोषण के आरोपी को बड़ी राहत; 25 हजार के निजी मुचलके पर आरोपी को जमानत 

बीएमसी हर साल मॉनसून पूर्व सड़क पर बनने वाले गड्ढों को भरने के लिए ठेकेदार नियुक्त करती है, लेकिन इसके बावजूद मॉनसून के दौरान बीएमसी को गड्ढे की वजह से आलोचना झेलनी पड़ती है। गड्ढों को भरने के लिए ठेकेदार नियुक्त होने के बाद भी खुद सड़क पर बनने वाले गड्ढों को भरने का काम करती है।

Read More  मुंबई : एचएसआरपी लगाने की डेडलाइन ३० जून २०२५ तक बढ़ा 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस की आर्थिक...
मुंबई:साइबर क्राइम सेल ने ठगों से लोगों के 1.49 करोड़ रुपये को सुरक्षित बचाया; गाइडलाइन जारी
वीजा और एयर टिकट के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी; मुकदमा दर्ज 
मुंबई : महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सोने की तस्करी
मुंबई: बांद्रा पश्चिम के एक 27 वर्षीय व्यक्ति को धोखेबाजों ने 1.80 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए धोखा दिया
ठाणे: 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा 
मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े 2 मामलों को सीबीआई ने बंद कर दिया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media