मुंबई में राजनीति बिसात के दांव में फंसे दिग्गज... मिलिंद देवड़ा, वर्षा गायकवाड लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

Veterans trapped in the chessboard of politics in Mumbai... Milind Deora, Varsha Gaikwad will contest Lok Sabha elections!

मुंबई में राजनीति बिसात के दांव में फंसे दिग्गज...  मिलिंद देवड़ा, वर्षा गायकवाड लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

मुंबई की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर भारतीय और मुस्लिम समाज को अब भी नुमाइंदगी का इंतजार है। करीब 35 लाख वोटर्स वाले इन समाज के प्रतिनिधि भी इसकी मांग लंबे समय से कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान राजनीतिक स्थिति में दोनों प्रमुख गठबंधन की ओर से अब इसकी संभावना बनती नजर नहीं आ रही है।

मुंबई: लोकसभा सीटों पर मुंबई में उम्मीदवारों के चयन को लेकर जो गतिरोध बना हुआ था, वह अब टूट रहा है। दूसरे चरण के चुनाव के बाद मुंबई की सीटों के लिए महायुति और महा विकास आघाडी के उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक महायुति में दक्षिण मुंबई सीट के लिए मिलिंद देवड़ा का नाम लगभग फाइनल हो गया है।

वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के चुनाव चिह्न पर दक्षिण मुंबई से महायुति के उम्मीदवार होंगे! दक्षिण मुंबई में मुकाबला शिवसेना बनाम शिवसेना होगा, क्योंकि इस सीट पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने मौजूदा सांसद अरविंद सावंत को पहले ही चुनाव मैदान में उतार दिया है। इसी तरह महा विकास आघाडी में से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड का भी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग फाइनल हो गया है। वर्षा गायकवाड दक्षिण-मध्य मुंबई की जगह उत्तर-मध्य मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं।

Read More मुंबई के कांदिवली इलाके में चलती कार में महिला से गैंगरेप... नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

हालांकि उत्तर मध्य मुंबई की सीट पर अब तक महायुति में बीजेपी ने भी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इस सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन हैं, लेकिन बीजेपी से उन्हें दोबारा टिकट मिलेगा या नहीं, तय नहीं है। इस सीट पर प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम के नाम की चर्चा भी है। 

मनसे की महासचिव शालिनी ठाकरे ने ट्वीट कर साफ किया कि संजय निरुपम और रविंद्र वायकर जैसे आयातित उम्मीदवारों का कार्यकर्ता समर्थन नहीं करेंगे। हमने समर्थन नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व को दिया है। इसके तुरंत बाद ही निरुपम ने ट्वीट कर ससुराल महाराष्ट्र में होने का हवाला देते हुए समर्थन मांगा।

Read More मुंबई : कोलाबा कॉजवे के फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए १७० फेरीवालों को हटाने का आदेश...

इससे पहले, मनसे को धनुष-बाण के चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार उतारने का सुझाव दिया गया था, जिसे पार्टी ने अमान्य कर दिया था। उत्तर-पश्चिम सीट पर लंबे समय से शिवसेना (शिंदे) योग्य उम्मीदवार का इंतजाम करने में लगी है, लेकिन मनसे के विरोध के बाद इस मामले में पेंच फंस गया है। एकनाथ शिंदे हर हाल में उन सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं, जहां पिछले चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार जीते थे, लेकिन इसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई की उत्तर-मध्य सीट भी सूनी पड़ी है। इस सीट के लिए दोनों प्रमुख गठबंधन की ओर से अब तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है। कांग्रेस की ओर से वर्षा गायकवाड, भाई जगपात और नसीम खान के नामों की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव सेना की इस सीट में बड़ी भूमिका है। वर्षा गायकवाड के नाम पर यहां सहमति बन सकती है। हालांकि, कांग्रेस के एक महासचिव सुरेश शेट्टी के लिए अपना जोर लगा रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने भी इस सीट पर पत्ते नहीं खोले हैं। कई दौर की बैठकों के बाद भी पूनम महाजन का टिकट फाइनल नहीं हुआ है।

दक्षिण मुंबई की सीट पर महायुति की तरफ से कोई उम्मीदवार तय नहीं हो सका है, जबकि उत्तर मुंबई की सीट पर महा विकास आघाडी को कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा। दक्षिण मुंबई की सीट पर बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) दोनों अपना उम्मीदवार चाह रही हैं। देश की प्रतिष्ठित सीटों में गिनी जाने वाली इस सीट पर उद्धव सेना ने पहले ही अरविंद सावंत के रूप में मराठी उम्मीदवार दे दिया है, जबकि उत्तर मुंबई में शिवसेना के पास विनोद घोसालकर के रूप में मजबूत उम्मीदवार है और कांग्रेस से कामगार नेता भाई जगपात, जिलाध्यक्ष कालू बुधेलिया, भूषण पाटील के नाम पर चर्चा हो रही है।

मुंबई की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर भारतीय और मुस्लिम समाज को अब भी नुमाइंदगी का इंतजार है। करीब 35 लाख वोटर्स वाले इन समाज के प्रतिनिधि भी इसकी मांग लंबे समय से कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान राजनीतिक स्थिति में दोनों प्रमुख गठबंधन की ओर से अब इसकी संभावना बनती नजर नहीं आ रही है।

Read More मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन
हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस...
ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली
पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना; युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए, गहरे कुएं में जा गिरा
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 
मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा
भायंदर: 18 साल बाद, दो डेवलपर्स पर जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media