मुंबई में मानसून शुरू होने के बाद हो रही पेड़ों की छंटाई... दो लोगों की जान जाने के बाद मनपा की खुली आंख
Trees are being pruned after the onset of monsoon in Mumbai... BMC's eyes opened after two people lost their lives

मानसून शुरू होने के पहले होने वाली पेड़ों की छंटाई मानसून शुरू होने के बाद वह भी दो लोगों की जान जाने के बाद शुरू हुई। मनपा प्रशासन ने पेड़ों की छंटाई के लिए करोड़ों रूपए का ठेका दिया था। मनपा ने 24 वार्ड में 24 ठेकेदारों को पेड़ों की छंटाई के लिए ठेका दिया था। पिछले सप्ताह सोमवार और मंगलवार दोनों दिन सिर्फ जी दक्षिण वार्ड में दो घटनाएं घटीं, जिसमें पेड़ गिरने की घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। जिसमें एक युवक और एक वृद्ध थी।
मुंबई : पिछले सप्ताह पेड़ गिरने की घटना में दो दिन में दो मौत हो जाने के बाद मनपा की नींद खुली। मानसून शुरू होने के पहले होने वाली पेड़ों की छंटाई मानसून शुरू होने के बाद वह भी दो लोगों की जान जाने के बाद शुरू हुई। मनपा प्रशासन ने पेड़ों की छंटाई के लिए करोड़ों रूपए का ठेका दिया था। मनपा ने 24 वार्ड में 24 ठेकेदारों को पेड़ों की छंटाई के लिए ठेका दिया था।
पिछले सप्ताह सोमवार और मंगलवार दोनों दिन सिर्फ जी दक्षिण वार्ड में दो घटनाएं घटीं, जिसमें पेड़ गिरने की घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। जिसमें एक युवक और एक वृद्ध थी।
विपक्ष का आरोप मनपा ठेकेदार की जेब भरने के लिए देती है ठेका वहीं मनपा विरोधी पक्ष नेता रविराजा ने आरोप लगाया कि मनपा ठेका सिर्फ ठेकेदारों और अधिकारियोंकी जेब भरने के लिए देती है।
दोनों ही घटनाओं में पेड़ की छंटाई करने वाले ठेकेदारों पर मनपा ने क्या कार्रवाई की इस तरह का उन्होंने सवाल खड़ा किया। अब पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई, तो मनपा अधिकारियों की नींद खुली और पेड़ों की छंटाई का कार्य हो रहा है।
पेड़ गिरने की घटनाओं में सबसे अधिक पश्चिम उपनगर में 20 स्थान पर पेड अथवा पेड़ की टहनी गिरने की घटना घटी, इसके बाद पूर्व उपनगर में 14 और शहर में 6 स्थानों पर पेड़ अथवा पेड़ की टहनी की घटना घटी।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
.jpg)
Comment List