सड़क दुर्घटना में 9 साल पहले घायल महिला को 19.6 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश...

Order to pay compensation of Rs 19.6 lakh to the woman injured in a road accident 9 years ago...

सड़क दुर्घटना में 9 साल पहले घायल महिला को 19.6 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश...

महाराष्ट्र में ठाणे दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने 2013 में सड़क दुर्घटना में घायल एक 48 वर्षीय महिला को 19.6 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।

ठाणे :  महाराष्ट्र में ठाणे दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने 2013 में सड़क दुर्घटना में घायल एक 48 वर्षीय महिला को 19.6 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।

एमएसीटी के अध्यक्ष अभय जे मंत्री ने दो प्रतिवादियों को निर्देश दिया, जिनके खिलाफ 14 नवंबर को एकतरफा आदेश जारी किया गया था कि वे महिला को दावा करने की तारीख से सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान करें।

Read More मुंबई: 13 महीनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई 

दावेदार के वकील ने न्यायाधिकरण को बताया कि 7 मार्च, 2013 को यहां भायंदर इलाके की रहने वाली महिला वलिव के चिंचपाड़ा में अपने कार्यस्थल की ओर जा रही थी, जब एक ‘रोड रोलर मशीन’ ने उसे टक्कर मारी।

Read More पालघर में कई टन अनाज जलकर खाक

महिला को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दावेदार ने यह भी बताया कि उसे रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं और वह अपने रोजाना के कार्यों को करने में असमर्थ है।

Read More मुंबई : क्लीन-अप मार्शल योजना को अप्रैल २०२५ तक बंद करने का निर्णय...

उन्होंने न्यायाधिकरण को यह भी बताया कि वह (महिला) लेखाकार के तौर पर काम करती थी और 34,200 महीना कमाती थी। एमएसीटी के अध्यक्ष ने कहा कि उनके विचार में, महिला की स्थायी कार्यात्मक अक्षमता को 20 प्रतिशत की सीमा तक और भविष्य की कमाई क्षमता के नुकसान को 15 प्रतिशत के रूप में माना जाना उचित होगा।

Read More अरविंद केजरीवाल समेत कई AAP नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज... दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की कार्रवाई

उन्होंने रोड रोलर के मालिकों को महिला को 19.60 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया, जिसमें आय के नुकसान के साथ-साथ अन्य खर्चों और कष्टों के लिए मुआवजा भी शामिल है।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन
हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस...
ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली
पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना; युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए, गहरे कुएं में जा गिरा
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 
मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा
भायंदर: 18 साल बाद, दो डेवलपर्स पर जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media