प्लेन से महंगा टिकट... सीटें खाली, देश का सबसे स्लो रूट, लोगों को क्यों पसंद नहीं आ रही मुंबई-गोवा वंदे भारत?
Regular services of Vande Bharat Express train will run from Madgaon to CSMT this week....
.jpg)
मुंबई से गोवा जाने और आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है इसका मंहगा किराया। इसके अलावा गोवा से मुंबई आने में यह ट्रेन दस घंटे का समय लेती है। जबकि फ्लाइट से यात्री कम पैसे और कम समय में आ सकते हैं। फ़िलहाल यह रुट देश का सबसे धीमा रुट होगा।
इस सप्ताह मडगांव से सीएसएमटी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवाएं चलेंगी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ये 8 डिब्बों की ट्रेन फिलहाल देश की सबसे धीमी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। 57 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन की एग्जिक्यूटिव का किराया 3,535 रुपये रखा गया है। इस ट्रेन की बुकिंग 26 जून से शुरू हो गई और खबर लिखे जाने तक चेयरकार और एग्जिक्यूटिव की सीटें खाली थीं। 29 जून को 10 घंटे में मडगांव से सीएसएमटी पहुंचाने वाली इस ट्रेन की सभी सीटें खाली हैं, जबकि इसी दिन औसतन एक घंटे में पहुंचाने वाली हवाई जहाज का टिकट 2,200 रुपये में उपलब्ध है। मडगांव निवासी हर्षा मुरकुडकर ने बताया कि जब किसी ट्रेन में 10 घंटों का सफर करना ही है, तो बैठकर क्यों करेंगे? हर्षा ने कहा कि जब 1 घंटे में सस्ते में पहुंचा जा सकता है, तो दस घंटे की यात्रा की महंगी टिकट खरीदना घाटे का सौदा है... Regular services of Vande Bharat Express train will run from Madgaon to CSMT this week....
कोकण रेलवे में घाट सेक्शन होने के कारण मॉनसून में सभी ट्रेनों पर स्पीड रिस्ट्रिक्शन लगाया जाता है। 10 जून से 31 अक्टूबर तक ट्रेनों को मॉनसून टाइमटेबल के मुताबिक चलाया जाता है। इस दौरान मूसलाधार बारिश होने पर ट्रेनें 40kmph से तेज गति पर नहीं चल सकती। इस रूट पर फिलहाल वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 57 किमी प्रतिघंटा होगी, जो कि देश की सबसे धीमी वंदेभारत होगी। सामान्य दिनों में ट्रेन की गति 75 किमी प्रतिघंटा के करीब होगी.... Regular services of Vande Bharat Express train will run from Madgaon to CSMT this week....
वंदेभारत एक्सप्रेस को सीएसएमटी से मडगांव के बीच हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलाया जाएगा, जबकि इसी दिशा में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को तेजस एक्सप्रेस चलाई जाएगी। ट्रेन क्रमांक 22230 मडगांव से दोपहर 12:20 बजे रवाना होगी और रात 22:25 बजे मुंबई पहुंचेगी... Regular services of Vande Bharat Express train will run from Madgaon to CSMT this week....
स्वदेश निर्मित वंदेभारत एक्सप्रेस सबसे तेज 95 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दिल्ली-बनारस रूट पर दौड़ती है। इस रूट पर अधिकतम 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार ये ट्रेन चलती है। इसके बाद दूसरी सबसे तेज वंदेभारत हबीबगंज से दिल्ली के बीच 94 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है। मुंबई से गांधीनगर 82kmph, मुंबई से शिर्डी 64kmph और मुंबई से सोलापुर 74kmph की स्पीड से वंदेभारत एक्सप्रेस चलती है। गोवा वाली वंदेभारत मुंबई से चलने वाली चौथी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी... Regular services of Vande Bharat Express train will run from Madgaon to CSMT this week....
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List