मुंबई में पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म... पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Father raped his own minor daughter in Mumbai... Police arrested

मुंबई में पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म...  पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पीड़ित लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसके पिता पुलिस से मदद मांगने के लिए थाने गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी हर समय सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती रहती है और फोन से चिपकी रहती है।

मुंबई : मुंबई में एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसके पिता पुलिस से मदद मांगने के लिए थाने गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी हर समय सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती रहती है और फोन से चिपकी रहती है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अब किसी की बात नहीं सुनती है और माता-पिता पर चिल्लाती रहती है। उन्होंने इस दौरान पुलिस से अपनी बेटी का काउंसलिंग भी करने को कहा। इस बीच, लड़की अपनी मां के साथ थाने आ गई और एक महिला पुलिस अधिकारी ने उसे सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग और इंटरनेट के उपयोग के खतरों के बारे में परामर्श देना शुरू किया। पुलिस अधिकारी ने काउंसलिंग के दौरान लड़की को किसी भी समस्या के बारे में साफ-साफ बोलने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

पुलिस अधिकारी के साथ सहज होने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई एक दर्दनाक घटना का जिक्र किया। उसने बताया कि कुछ साल पहले उसके पिता ने कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
लड़की के इस बयान पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने लड़की के पिता को मौके से ही हिरासत में ले लिया। वहीं, लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान लड़की सहमी हुई थी और उसका बयान एक महिला अधिकारी ने दर्ज किया है।

Read More बांद्रा ईस्ट में एक 23 वर्षीय महिला को उसके पति ने बेवफाई के संदेह में कथित तौर पर आग लगा दी

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन
हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस...
ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली
पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना; युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए, गहरे कुएं में जा गिरा
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 
मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा
भायंदर: 18 साल बाद, दो डेवलपर्स पर जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media