उत्तर प्रदेश कांग्रेस की एक उच्चस्तरीय समिति कीआज शाम 5 बजे बैठक...

A high level committee of Uttar Pradesh Congress is meeting today at 5 pm...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की एक उच्चस्तरीय समिति कीआज शाम 5 बजे बैठक...

सूत्रों ने यह भी बताया कि बैठक में कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली और मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर चर्चा होनी है। इससे पहले, कांग्रेस ने 8 मार्च को 39 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है। घोषित कुल 39 उम्मीदवारों में से 16 केरल से, सात कर्नाटक से, छह छत्तीसगढ़ से और चार तेलंगाना से हैं। मेघालय से दो और नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप से एक-एक हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस की एक उच्चस्तरीय समिति ने राज्य की रायबरेली और अमेठी सीटों से गांधी परिवार के सदस्यों को लोकसभा चुनाव लड़ने की सिफारिश की है। इसको लेकर आज शाम 5 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे की अध्यक्षता वाली राज्य चुनाव समिति ने लखनऊ में अपनी पहली बैठक के बाद सर्वसम्मति से ये सिफारिश की है। कांग्रेस की बैठक में उन 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई, जो इंडी गठबंधन के तौर पर कांग्रेस को मिली हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दूसरी बैठक सोमवार शाम को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में होगी, जिसमें उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा की सीटों पर चर्चा होनी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक शाम 6 बजे बुलाई गई है और इसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी के भी शामिल होने की उम्मीद है।

Read More कांग्रेस और NCP महाराष्ट्र में कितनी जगहों पर जीतेंगी... पवार ने सीधे बताया आंकड़ा

सूत्रों ने यह भी बताया कि बैठक में कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली और मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर चर्चा होनी है। इससे पहले, कांग्रेस ने 8 मार्च को 39 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है। घोषित कुल 39 उम्मीदवारों में से 16 केरल से, सात कर्नाटक से, छह छत्तीसगढ़ से और चार तेलंगाना से हैं। मेघालय से दो और नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप से एक-एक हैं।

Read More राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट)  का रणनीति पर पुनर्विचार

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई: बैंकॉक से 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करने के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में तीन लोग गिरफ्तार  मुंबई: बैंकॉक से 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करने के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में तीन लोग गिरफ्तार 
मुंबई एयरपोर्ट कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करने के...
संभल: बढ़ती जा रही हैं सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें; 35ए का नोटिस देने पहुंची पुलिस और एसआईटी की टीम
मुंबई : 26 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव; महायुति के उम्मीदवार अन्ना बनसोडे के निर्विरोध चुने जाने की संभावना
मुंबई: 13 महीनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई 
मुंबई : राज्य की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के लिए मुंबई में एक अभिलेखागार भवन का निर्माण
मुंबई : धारावी में गैस सिलेंडर के ट्रक में आग लगने से हुए कई धमाके ; वाहन जलकर राख 
मुंबई: कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार से जल्द से जल्द विपक्ष के नेता को मंजूरी देने की मांग की

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media