आज महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख ... 20 मई को अंतिम चरण

Today is the last date for nomination for Maharashtra Lok Sabha elections...last phase on 20th May.

आज महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख ...  20 मई को अंतिम चरण

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव आयोग पांच अलग-अलग चरण में मतदान करा रहा है, जिसमें पहले चरण में 5 और दूसरे चरण में 8 लोकसभा चुनाव सीटों पर मतदान हो गए। तीसरे चरण में 11 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होंगे, जिसके लिए 5 मई की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। चौथे चरण में 11 सीटों पर 13 मई को मतदान होंगे। यहां 11 मई को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा।

मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नामांकन का पांचवां और अंतिम चरण शुक्रवार को है। दक्षिण मुंबई से शिंदे सेना की उम्मीदवार विधायक यामिनी यशवंत जाधव और उत्तर-पश्चिम लोकसभा मतदान क्षेत्र से विधायक रविंद्र वायकर नामांकन भरेंगे। इसके साथ ही, प्रदेश में लोकसभा चुनाव में नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। पांचवें चरण में 13 सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव आयोग पांच अलग-अलग चरण में मतदान करा रहा है, जिसमें पहले चरण में 5 और दूसरे चरण में 8 लोकसभा चुनाव सीटों पर मतदान हो गए। तीसरे चरण में 11 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होंगे, जिसके लिए 5 मई की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। चौथे चरण में 11 सीटों पर 13 मई को मतदान होंगे। यहां 11 मई को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा।

Read More मुंबई : मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग सही नहीं है - रामदास अठावले 

पांचवें और अंतिम चरण में मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के साथ-साथ 13 सीटों पर 20 मई को मतदान होंगे। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 6 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 18 मई की शाम चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। 

मुंबई के दो विधायक लोकसभा में जाने के लिए शुक्रवार को नामांकन भरेंगे। भायखला से शिंदे सेना की विधायक यामिनी जाधव दक्षिण मुंबई सीट से नामांकन भरने के लिए सुबह 9 बजे जीपीओ के पास से निकलेंगी, तो वहीं जोगेश्वरी के विधायक रविंद्र वायकर बांद्रा स्थित कार्यालय में नामांकन भरेंगे। दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के वक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, दीपक केसरकर, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार आदि उपस्थित रहेंगे।

उत्तर मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई, उत्तर-मध्य मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, दक्षिण-मध्य मुंबई, दक्षिण मुंबई, ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर, धुले, दिंडोरी और नासिक लोकसभा सीट पर मतदान होंगे।

Read More  मुंबई : अब सरकार की नज़र अधिकारियों और कर्मचारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : पुलिस उपायुक्त सुधाकर पठारे और एक अन्य व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत  मुंबई : पुलिस उपायुक्त सुधाकर पठारे और एक अन्य व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत 
मुंबई पोर्ट जोन के पुलिस उपायुक्त सुधाकर पठारे और एक अन्य व्यक्ति की शनिवार दोपहर तेलंगाना के नागरकुरनूल में सड़क...
नई दिल्ली : भाजपा सरकार ने अरबपति दोस्तों के कर्ज माफ किए - राहुल गांधी 
नई दिल्ली: दिल्ली और मुंबई में  ईद के दौरान बम विस्फोट व दंगों की चेतावनी
बांद्रा ईस्ट में एक 23 वर्षीय महिला को उसके पति ने बेवफाई के संदेह में कथित तौर पर आग लगा दी
मुंबई: तोड़फोड़ करने वालों के घर को तोड़ा जाएगा या नहीं - असदुद्दीन ओवैसी 
नागपुर हिंसा मामले में दादर रेलवे स्टेशन से बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार
मुंबई: ईस्टर्न फ्रीवे पर एक तेज रफ्तार बाइक के रेलिंग से टकराने से एक व्यक्ति की मौत !

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media