बीजेपी को महाराष्ट्र में बड़ा झटका... पूर्व मंत्री के भतीजे धैर्यशील मोहिते पाटिल ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल

Big blow to BJP in Maharashtra... Former minister's nephew Dhairyasheel Mohite Patil resigns, will join this party

बीजेपी को महाराष्ट्र में बड़ा झटका... पूर्व मंत्री के भतीजे धैर्यशील मोहिते पाटिल ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल

मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगी। वर्षा गायकवाड की वेणुगोपाल से आज मुलाकात होगी। वर्षा कांग्रेस के लिए दक्षिण मध्य  मुंबई के रूप तीसरी सीट की मांग पर अड़ी हैं। इस संबंध में कांग्रेस आलाकमान के सामने वह अपनी बात रखेंगी।

मुंबईः महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। माढा लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज धैर्यशील मोहिते पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। धैर्यशील ने अपना इस्तीफा महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, धैर्यशील मोहिते शरद पवार गुट की एनसीपी के संपर्क में हैं। वह शरद पवार की पार्टी के टिकट पर माढा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक धैर्यशील 14 अप्रैल को शरद पवार गुट में शामिल होंगे और 16 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि आधिकारित तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

धैर्यशील मोहिते पाटिल माढा से एनसीपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री विजयसिंह मोहिते पाटिल के भतीजे हैं। उन्होंने  2019 में बीजेपी ज्वाइन की थी। धैर्यशील माढा से टिकट मांग रहे थे लेकिन बीजेपी ने मौजूदा सांसद रणजीतसिंह नाइक निम्बालकर को दोबारा टिकट दे दिया। इससे वह नाराज थे।

उधर, उद्धव गुट के साथ मुंबई की दक्षिण मध्य सीट पर चल रहे विवाद पर आज मुंबई कांग्रेस के नेता दिल्ली रवाना हो रहे हैं। मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगी। वर्षा गायकवाड की वेणुगोपाल से आज मुलाकात होगी। वर्षा कांग्रेस के लिए दक्षिण मध्य  मुंबई के रूप तीसरी सीट की मांग पर अड़ी हैं। इस संबंध में कांग्रेस आलाकमान के सामने वह अपनी बात रखेंगी।

बता दें कि सीट बंटवारे को लेकर चाहे एनडीए हो या फिर इंडिया गठबंधन सभी दलों में मतभेद उभरकर सामने आए हैं। कई नेता टिकट की उम्मीद में थे लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया। इसकी वजह से कोई दलबदल कर रहा है तो कोई निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है।

Read More नागपुर में नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान  नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
नायगांव पुलिस अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही तीन महिलाओं को बचाने में कामयाब रही। ये घटनाएं...
शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पहले महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव कराने चाहिए - राज ठाकरे
राज्य में अलग-अलग घटनाओं में विसर्जन के दौरान 21 लोगों की मौत 
मुंबई: लालबाग में विसर्जन के दौरान सात लाख के आभूषण, कैमरा चोरी
वसई: नायगांव पुलिस का सराहनीय काम; 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
महावितरण की 50 एमवीए रोहित्रा की विफलता से वसई विरार में बिजली आपूर्ति प्रभावित 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media