नागपुर : बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मी ने युवकों को लूटा... मारपीट कर चेन व नकदी छीनी

Nagpur: Dismissed policeman looted youth... thrashed them and snatched their chain and cash

नागपुर :  बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मी ने युवकों को लूटा... मारपीट कर चेन व नकदी छीनी

नागपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बर्खास्त किए गए एक पुलिस कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर 2 युवकों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ितों से 4,000 रुपए कैश और सोने की चेन मिलाकर 84,000 रुपए का माल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

नागपुर: नागपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बर्खास्त किए गए एक पुलिस कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर 2 युवकों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ितों से 4,000 रुपए कैश और सोने की चेन मिलाकर 84,000 रुपए का माल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हितेश शंकर राव भरडकर (25) ने सीताबर्डी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी परवेज बालापुरे (40) और प्रसाद साखरे (24) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शराब तस्करी के मामले में लिप्त पाए जाने के बाद परवेज को पुलिस सर्विस से बर्खास्त कर दिया गया था।

Read More आठ उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हितेश चंद्रपुर का रहवासी है। गणेशोत्सव के चलते वह नागपुर में अपने भाई ओम भरडकर के घर आया हुआ था। बुधवार को विसर्जन देखने के लिए हितेश अपने मित्र अभिलाष रायपुरे के साथ धरमपेठ में घूम रहा था। रात करीब 10 बजे दोनों ट्रैफिक पार्क के पास रुके। इस दौरान परवेज वहां आया और दोनों के साथ बिना विवाद गालीगलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपी परवेज ने दोनों की पिटाई कर दी।

इस बीच परवेज का साथी भी वहां पहुंचा। दोनों आरोपियों ने हितेश और अभिलाष की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ितों से सोने की चेन और कैश लेकर फरार हो गए। सीताबर्डी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं एक अन्य घटना में अजनी थानाक्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर के मेनडोर का ताला तोड़कर भीतर से सोने-चांदी के गहने, मोबाइल, महंगी घड़ियों समेत 5.92 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, चंद्रमणी नगर निवासी पल्लवी तुलसीदास पाटिल (37) अपने घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गई थी।

Read More राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़

इसी दौरान किसी ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। फिर अलमारी से सोने-चांदी के गहने, एक मोबाइल, घड़ी समेत 5.92 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घर लौटने पर पल्लवी को चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी, जांच जारी है।

Read More महाराष्ट्र / वर्षा गायकवाड़ की डिमांड ने चुनाव से पहले कई पार्टियों को बैकफुट पर धकेल दिया

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media