म्हाडा के पांच हजार 311 घरों की निकली लॉटरी... घर के सपने को साकार करेगी  हमारी सरकार- CM  शिंदे

Lottery of five thousand 311 houses of MHADA... Our government will make the dream of home come true - CM Shinde

म्हाडा के पांच हजार 311 घरों की निकली लॉटरी... घर के सपने को साकार करेगी  हमारी सरकार- CM  शिंदे

शिंदे ने  कहा कि  रोटी, कपड़ा और मकान हर आदमी की बुनियादी जरूरत है. इस बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए  केंद्र और राज्य सरकार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि   प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू की गई  है। ये फ्लैट निम्न आय वर्ग, अति निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोगों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किये जाते हैं।

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का अपना घर हो इस सपने को हमारी सरकार पूरा करेगी। शनिवार को ठाणे राम गणेश गडकरी रंगायतन नाट्यगृह में आयोजित कोंकण गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास मंडल (म्हाडा की विभागीय इकाई) कार्यक्रम में  पांच 311 घरों की मुख्यमंत्री के हाथों द्वारा लॉटरी निकाली गई.जिसमे वे बोल रहे थे.

शिंदे ने  कहा कि  रोटी, कपड़ा और मकान हर आदमी की बुनियादी जरूरत है. इस बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए  केंद्र और राज्य सरकार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि   प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू की गई  है। ये फ्लैट निम्न आय वर्ग, अति निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोगों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किये जाते हैं।

Read More नागपुर : दंगों में घायल हुए इरफान अंसारी की मौत 

प्रधानमंत्री आवास योजना में हमें केंद्र से काफी मदद मिल रही है। राज्य सरकार की ओर से सभी के लिए बड़ी संख्या में घर बनाने का संकल्प लिया गया है। मिल मजदूरों को भी घर  उपलब्ध करवाने की शुरुआत कर दी गयी है। राज्य सरकार अनेक जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध करा रही है।

Read More पत्नी आत्महत्या करके जेल भेजने की धमकी देती थी... बंबई हाई कोर्ट ने तलाक संबंधी आदेश को रखा बरकरार

यह आम आदमी की सरकार है और सारा काम पारदर्शी ढंग से हो रहा है। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।.मुख्यमंत्री ने  कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था प्रगति पथ पर है और अब हमारा देश अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। देश में और राज्य में समग्र विकास होता हुआ दिखाई दे रहा है।

Read More अकोला: मंगलसूत्र चोर ने महिला के पति को पीट-पीटकर मार डाला

उन्होंने कहा कि बिना घर वाले  जनता को  सरकार ने घर देने का संकल्प लिया है इसी के तहत जो आवास बनाए जा रहे है उसे समय पर पूरा करने का काम होना चाहिए। समय पर घर पूरा करने वालों को सम्मानित किया जायेगा, जबकि समय पर काम पूरा न करने वालों को निश्चित रूप से दंडित किया जायेगा।

Read More पुणे : 19 वर्षीय युवक दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

जिन व्यक्तियों को  लॉटरी में घर मिला है उन्हें मुख्यमंत्री ने बधाई दी.  इस अवसर  गृहनिर्माण मंत्री अतुल सावे, विधान परिषद विधायक निरंजन डावखरे, विधायक संजय केळकर, पूर्व विधायक रवींद्र फाटक, ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिनगारे, म्हाडा के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जयसवाल, कोंकण गृहनिर्माण और क्षेत्र विकास मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मारोती मोरे आदि मान्यवर उपस्थित थे।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन
हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस...
ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली
पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना; युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए, गहरे कुएं में जा गिरा
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 
मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा
भायंदर: 18 साल बाद, दो डेवलपर्स पर जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media