भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई किसानों को मुआवजा नहीं दिये जाने को लेकर एक नवंबर को विरोध करेगी

भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई किसानों को मुआवजा नहीं दिये जाने को लेकर एक नवंबर को विरोध करेगी

The Maharashtra unit of the Bharatiya Janata Party will protest on November 1 against the non-payment of compensation to farmers

Read More मुम्बई शहर में अनधिकृत निर्माण के बढ़ते मुद्दे की जांच के लिए समिति गठित करेगी महाराष्ट्र सरकार

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन

Read More महाराष्ट्र : स्जिद या ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए गाइडलाइन जारी हो - संजय निरुपम

Read More गडचिरोली जिले में बाघ के हमलों में मारे गए परिवारों को विशेष नुकसान भरपाई - मुख्यमंत्री फडणवीस 

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने शनिवार को घोषणा की कि वह अधिक वर्षा के कारण नुकसान का सामना करने वाले किसानों की समस्याओं को दूर करने में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में सोमवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी ।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी नेताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराने का फैसला किया है ।

उपाध्याय ने कहा, “पार्टी ने सार्वजनिक स्थानों पर काली पट्टी बांधकर सोमवार को विरोध दर्ज कराने का फैसला किया है। स्थानीय नेता संबंधित सरकारी कार्यालयों में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।’’

उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा एमवीए सरकार की संवेदनहीनता से स्तब्ध है, क्योंकि अधिक वर्षा के कारण लाखों किसानों की फसल, मिट्टी और आजीविका चली गई है।

भाजपा नेता ने कहा, “कई गांवों और जिलों में नुकसान का आकलन अभी पूरा नहीं हुआ है। किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। ऐसा लगता है कि यह सरकार किसानों की दुर्दशा से ज्यादा एक हिंदी फिल्म अभिनेता के बेटे में दिलचस्पी रखती है ।’’

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य चीनी आयुक्तालय का निर्णय भी किसानों के खिलाफ है, क्योंकि चीनी मिलों द्वारा किसानों को भुगतान की गई खरीद राशि से बिजली खर्च काट लिया जाएगा, जिससे उनकी कमाई में और कमी आएगी।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन
हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस...
ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली
पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना; युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए, गहरे कुएं में जा गिरा
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 
मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा
भायंदर: 18 साल बाद, दो डेवलपर्स पर जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media